बकरी के पैसे नहीं चुकाए तो तालाब में डुबोकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया भजन राम की मौत का खुलासा

0
448

पुलिस ने भजन राम की मौत का खुलासा किया। हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

चमोली देवाल के ऐरठा गांव के भजन राम की मौत का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस के अनुसार बकरी का पैसा नहीं चुकाने के चलते भजन राम को तालाब में डुबोकर मारा गया। जिसमें एक आरोपी को गिराफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

यह भी पढ़े : https://garjana.in/cmo-ने-स्वास्थ्य-केंद्र-में-क/

छह मई को देवाल ब्लाक के ऐरठा गांव के भजन राम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर गदेरे में मिला था। मृतक भजन राम अपने घर से पास के किसी गांव में शादी समारोह में शामिल होने के गया था। मृतक के पुत्र भवान राम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके साथ तीन और लोग थे।

यह भी पढ़े : https://garjana.in/लेवड़ा-नदी-की-हो-गई-पैमाईश/

पिता की मौत को संदिग्ध बताते हुए भवान राम ने जांच की मांग की थी। मामले को संवेदशनशील देखते हुए पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने इसकी जांच की। देवेंद्र पंत ने बताया कि जांच में मौड़ा गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने भजन राम की हत्या की बात कबूली।

यह भी पढ़े : https://garjana.in/एम्स-में-नर्सिंग-ऑफीसर-की/

थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन साल पहले मृतक भजन राम ने महेंद्र सिंह कुछ बकरियां  बिना पूछे बेच दी। और महेंद्र के बार-बार मांगे जाने पर भी पैसा नहीं दिया। छह मई को महेंद्र और भजनराम ने साथ में शराब पी। और फिर महेंद्र ने गदेेरे में भजनराम को धक्का दे दिया। जिससे भजनराम गदेरे में बने तालाब में गिर गया। महेंद्र ने कुछ देर तक भजनराम को पानी भी दबाकर रखा। जिससे भजन राम की मौत हो गई। थानाध्यक्ष पंत ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में  पेश किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here