Monday, April 7, 2025

Buy now

spot_img

अंग्रेजी में भला-बुरा बोलकर बेइज्जत करती है बीवी, पति ने सुनाई दर्दभरी दास्तां

एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शिक्षा को लेकर पति-पत्नी में 2 महीने बाद ही ठन गई। दरअसल युवती ग्रेजुएट की है। अंग्रेजी स्कूल से पढ़ी है। तो वहीं पति आठवीं पास है और पेशे से व्यापारी है।

आरोप है कि जब विवाद होता है तो पत्नी अंग्रेजी में बोलती। पति और गुस्सा होने लगता। जिससे दोनों अलग हो गए थे। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। जहां दोनों का समझौता कराया गया। युवती को समझाया गया कि पति पढ़ा कम है इसका मतलब यह नहीं है कि वह उसे अपमानित करेगी।

दरअसल उत्तर प्रदेश के आगरा में युवती की शादी नवंबर 2023 में हुई थी। युवती के पिता ने परिवार और युवक का व्यापार देखा। सोचा कि बेटी खुश रहेगी। युवती पति की शिक्षा को लेकर खुश नहीं थी। इसी बात पर घर में विवाद शुरू हुआ। दो महीने बाद ही युवती मायके आ गई। पुलिस से शिकायत की थी।

काउंसलिंग में पति ने आरोप लगाया कि पत्नी अंग्रेजी में भला-बुरा बोलकर बेइज्जत करती थी। उसे और परिवार के लोगों को गंवार बोलती थी। खरीददारी करने जाती थी तो बजट तक नहीं देखती थी। विवाद की वजह पता चलने के बाद युवती से बातचीत की गई। उसे समझाया गया कि वह शिक्षित है तो पति के कारोबार में हाथ बंटाए। उसे कम शिक्षित होने पर अपमानित न करे। दोनों में समझौता हो गया।

युवती ग्रेजुएट तो युवक 10वीं फेल, दुल्हन ने लौटाई बारात

सुलतानपुर में भी पढ़ाई को लेकर एक दुल्हन ने बारात लौटा दी। दरअसल 17 नवंबर को शादी थी। युवती ग्रेजुएट तो युवक 10वीं फेल था। तय तिथि पर बारात आई। वधू पक्ष ने जमकर वर पक्ष का स्वागत किया। हालांकि वरमाला के बाद दुल्हन ने दूल्हे को मंदबुद्धि बताते हुए शाद से इनकार कर दिया। उसके इस फैसले से हड़कंप मच गया। काफी समझाने-बुझाने के बाद भी जब परिणाम बेनतीजा रहा तो आखिर में बारात को बैरंग लौटना पड़ा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!