अज्ञात कारणों से गौशाला में लगी आग, मवेशी ओर गौशाला स्वामी झुलसकर घायल

0
78

बाजपुर के ग्राम बरहैनी में अज्ञात कारणों के चलते एक गौशाला में आग लग गई। आग लगने से एक मवेशी झुलसकर घायल हो गया, जबकि आग को बुझाते हुए गौशाला स्वामी भी झुलसकर घायल हुआ है। इस दौरान ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजस्व विभाग की टीम को दी।

बता दें कि बाजपुर के ग्राम बरहैनी निवासी सुनीता पत्नी नन्हे सिंह की गौशाला में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से मवेशी का 2 साल का बच्चा झुलसकर घायल हो गया। आग लगने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद नन्हे सिंह ने आग को बुझाने का प्रयास किया। जिससे नन्हे सिंह भी झुलसकर घायल हो गया है।

वही जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक गोशाला जलकर राख हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने आग की सूचना राजस्व विभाग की टीम को दी ओर पीड़ित हो आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग की।

इस दौरान नन्हे सिंह ने बताया कि आग से मवेशी के बच्चे का कान जल गया और वह भी झुलस गया है। जबकि गोशाला पूरी तरह जल चुकी है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। जहां टीम ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने बताया कि एक गौशाला में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसका स्थलीय निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों के माध्यम से शासन में भेजी जाएगी। जिससे पीड़ित को आर्थिक मदद कराई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here