अफगानिस्तान वर्सेस हॉन्ग कॉन्ग एशिया कप 2025 का पहला मैच आज यानी मंगलवार, 9 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाना है। AFG vs HK मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि दोनों कप्तान -राशिद खान और जीशान अली- आधा घंटा पहले यानी साढ़े सात बजे मैदान पर उतरेंगे। अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलकर यहां पहुंची है, खिताबी मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि टीम की नजरें नए सिरे से टूर्नामेंट का आगाज करने पर होगी। वहीं हॉन्ग कॉन्ग एशिया कप में अपनी पहली जीत की तलाश में है। इस टीम ने आज तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीता है। आईए एक नजर अफगानिस्तान वर्सेस हॉन्ग कॉन्ग पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-
अफगानिस्तान वर्सेस हॉन्ग कॉन्ग पिच रिपोर्ट
टी20 मैचों के लिए अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम की पिच आमतौर पर एक संतुलित सतह होती है जो शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए अच्छी गति और उछाल के साथ अनुकूल होती है। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है, जिससे स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है और बाद के चरणों में, खासकर दूसरी पारी के दौरान, बल्लेबाजी करना और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस मैदान पर 165-170 के आसपास का कोई भी स्कोर एक अच्छा स्कोर हो सकता है।
अफगानिस्तान ने यहां 16 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से 11 में उसे जीत मिली है और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर, हाॉन्ग कॉन्ग ने अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में 10 मैच खेले हैं, जिनमें से तीन में उसे जीत मिली है और 7 मैच उन्होंने गंवाए हैं।
शेख जायद स्टेडियम T20I रिकॉर्ड और आंकड़े
मैच-68
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 29 (42.65%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 39 (57.35%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 35 (51.47%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 33 (48.53%)
हाईएस्ट स्कोर- 225
लोएस्ट स्कोर- 84
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 174
प्रति विकेट औसत रन- 22.42
प्रति ओवर औसत रन- 7.23
पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 144
अफगानिस्तान वर्सेस हॉन्ग कॉन्ग हेड टू हेड
अफगानिस्तान और हॉन्ग की भिड़ंत T20I फॉर्मेट में कुल 5 बार हुई है जिसमें से तीन मैच जीतकर अफगानिस्तान ने बढ़त बनाई हुई है, हालांकि हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस दौरान हॉन्ग कॉन्ग ने भी 2 बार अफगानियों को धूल चटाई है। ऐसे में आज के मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।











