अब बाजपुर में चलेगी सुनीता की झाड़ू, यशपाल खेमे में खलबली …

0
1636

बाजपुर के नैनीताल रोड स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में कांग्रेस से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई पूर्व पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा और किसान नेता जगतार सिंह बाजवा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में सुनीता टम्टा को भारी मतों से विजयी बनाने का प्रण लिया।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी द्वारा दल बदल कर पार्टी में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को टिकट दिए जाने से नाराज पूर्व पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दिया है। जिसके बाद सुनीता टम्टा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सुनीता टम्टा – प्रत्याशी, आप पार्टी बाजपुर।

इसी के चलते आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद बाजपुर के ब्लॉक कार्यालय के सामने आम आदमी पार्टी कार्यालय में आप कार्यकर्ताओं ने सुनीता टम्टा और जगतार सिंह बाजवा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सुनीता टम्टा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने महिलाओं का अपमान किया है जिसे क्षेत्र की जनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।

जगतार सिंह बाजवा – वरिष्ठ नेता, आप पार्टी बाजपुर।

साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों ने हमेशा आम कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने का काम किया है, साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जनता पर उनके साथ न्याय करने का भरोसा जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here