अल्ली खां में हुए बवाल के एक्शन में खाद्य आपूर्ति विभाग, 60 राशनकार्ड धारक मिले अपात्र, दिया नोटिस..

0
325

काशीपुर के उपद्रव प्रभावित क्षेत्र अल्ली खां में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्ड सत्यापन अभियान तीसरे दिन भी चला। टीम की जांच में 60 राशन कार्ड अपात्र मिले। कार्डधारकों को 15 दिन का नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने तीसरे दिन बृहस्पतिवार को उपद्रव प्रभावित क्षेत्र मोहल्ला अल्ली खां में राशन कार्ड सत्यापन अभियान चलाया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आशुतोष भट्ट ने बताया अल्ली खां क्षेत्र में लगभग तीन हजार कार्डधारक हैं। अभियान के तीसरे दिन 13 पीले कार्ड, 38 सफेद कार्ड व नौ अंत्योदय कार्ड अपात्र पाए गए हैं

क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने बताया 23 सितंबर से शुरू किए गए अभियान में अब तक 19 पीले, 179 सफेद और 11 अंत्योदय राशन कार्ड अपात्र पाए गए हैं। उन्होंने बताया संबंधित राशन कार्डधारकों को 15 दिन का नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। तय समय सीमा में यदि जवाब नहीं मिला तो निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। जो राशनकार्ड अपात्र मिले हैं उनके नाम की सूची एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, नगर निगम कार्यालय, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कार्यालय व संबंधित राशनकार्ड धारकों की सस्ता गल्ला दुकान के बाहर चस्पा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here