आंदोलनकारी किसानों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी किसान मजदूर शक्ति : जगतार सिंह बाजवा

0
287

चंडीगढ़ में किसान नेताओं को गिरफ्तार करना तानाशाही – बाजवा

आज चंडीगढ़ में किसानों व केंद्र सरकार के साथ वार्ता के बाद किसान नेताओं को पुलिस द्वारा जबरन गिरफ्तार किये जाने की सूचना से तराई में भी किसान संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।

भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगतार सिंह बाजवा ने किसान नेताओं की गिरफ्तारी पर तीखी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार के इशारे पर किसान नेताओं को गिरफ्तार किया जाना लोकतंत्र में तानाशाही का जीता जागता सबूत है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ आज केंद्र सरकार ने किसान नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया था, तो वही दूसरी ओर लंबे समय से खनोरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल व शंभू बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों का नेतृत्व कर रहे सरवन सिंह पंधेर सहित कई किसान नेताओं को पुलिस द्वारा जबरन गिरफ्तार किया गया है। जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व शर्मनाक है।

जगतार बाजवा ने कहा कि सरकार की तानाशाही को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही किसान नेताओं को रिहा ना किया गया तो पंजाब हरियाणा के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी उग्र आंदोलन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here