आखिर कहाँ अनाथ हाथियों को नही मिल पा रहा खाना..

0
792

(साक्षी) कॉर्बेट की धरती पर दो हाथी चारे के लिए मोहताज हो गए हैं। दरअसल इन हाथियों की देखभाल करने वाले शख्स का कत्ल हो गया है। ऐसे में इन हाथियों के लिए चारा और पानी जुटा पाना ऐरावत संस्था के लिए मुश्किल हो गया है। इमाम अख्तर का हाथी प्रेम किसी से छिपा नही है। इमाम ने बिहार में अपनी संपत्ति में से 5 करोड़ की संपत्ति इन हाथियों के नाम कर दी। जो कुछ लोगो को अच्छी नही लगी।

जिसके चलते उनकी हत्या कर दी गई। तब से यह हाथी अनाथ हो गए हैं। ऐसे में संस्था के कार्यवाहक अध्यक्ष इमरान खान लोगो से उनकी मदद की अपील की है। इस संस्था में रामनगर में 2 हाथी हैं। जिनमे से एक को पालने का महीने का खर्च करीब 50 हजार रुपये है। ऐसे में उनके लिए हर महीने एक लाख की रकम जुटाना अब संस्था के बस में नही रहा। इसलिए संस्था अब लोगो से इनके लिए मदद मांग रही है। ऐसे ने हमारी भी आप लोगो से गुजारिश है कि इन हाथियों की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here