आखिर क्या हुआ ऐसा जो …. एक परिवार के 4 लोगो की मिली लाशें।

0
749

उधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के परिजनों की अलग-अलग स्थानों पर चार लाशे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। वही मौके पर पहुंची पुलिस को सभी शवों पर चोट के निशान दिखाई दिए। जिसके चलते जहां पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लाशों पर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए जांच शुरू कर दी है।

बता दे कि नानकमत्ता में बाईपास पुल के पास झाड़ियों में दो शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी व स्थानीय विधायक प्रेम सिंह राणा मौके पर पहुंचे। शवो की पहचान अजय रस्तोगी और मृतक अजय रस्तोगी के भांजे उदित रस्तोगी निवासी जिला पीलीभीत यूपी के रुप में हुई। वही जब पुलिस के आला अधिकारी मृतक अजय रस्तोगी के घर पर पहुंचे तो वहां भी उन्हें 2 महिलाओं के शव बरामद हुए। जिनकी पहचान अजय रस्तोगी की माता आशा देवी व नानी शन्नो देवी के रूप में है। लाशो पर चोट के निशान मिलने से उनकी हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। शहर में एक ही परिवार के चार लोगों के मर्डर से शहर में सनसनी फैल गई है। चार लाशे मिलने के बाद से व्यापारियों द्वारा बाजार भी बंद कर दिया गया है। वहीं स्थानीय विधायक प्रेम सिंह राणा ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द पूरे मामले का खुलासा करने की मांग की है।

प्रेम सिंह राणा – विधायक, नानकमत्ता।

घटनास्थल पर पहुंची एसपी सिटी ममता बोरा ने मीडिया को बताया कि एक ही परिवार के चार लाशें मिली हैं। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।

ममता बोहरा – एसपी सिटी, रुद्रपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here