आश्वासन के बाद भी नही मिली सैलरी, कर्मचारियों ने फैक्ट्री के बाहर किया प्रदर्शन

0
298

सैलरी मिलने के आश्वासन के बाद भी कंपनी के ठेकेदार द्वारा सैलरी नही देने से आक्रोशित कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर जमकर हंगामा किया। कंपनी के प्लांट हेड के आश्वासन पर कर्मचारी शांत हुए।

बता दे कि बाजपुर के बेरिया रोड स्थित एक जूस बनाने वाली कंपनी में करीब 80 से अधिक कर्मचारी ठेका प्रथा पर काम कर रहे थे। इनका आरोप है कि इन कर्मचारियों को ठेकेदार ने काम को मना कर दिया है, लेकिन मई माह का वेतन अभी तक नहीं दिया है। इससे नाराज इन कर्मचारियों ने बीते शुक्रवार को हंगामा किया था। वहीं मैनेजर ने एक दिन के अंदर वेतन देने की बात कही थी, इसके बाद कर्मचारी शांत हुए थे।

कंपनी के मैनेजर द्वारा दिए गए उस आश्वासन को 3 दिन बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला, तो नाराज कर्मचारी पुनः फैक्ट्री में पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच कंपनी के प्लांट हेड कर्मचारियों के पास पहुंचे और मौके से ही उन्होंने ठेकेदार से वार्ता करते हुए कर्मचारियों का वेतन उपलब्ध करने को कहा। वहीं प्लांट हेड ने एक दिन का और समय मांगा। इसके बाद कर्मचारी शांत हुए। मौके पर दीपक, विशाल, हरिचरण, अमन, आकशा, हिमांशु, रोहित, करन, विनय, आदित्य, सुभाष आदि कर्मचारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here