इंडिया की प्लेइंग 11 पर महासंकट, पांड्या समेत 3 मैच विनर प्लेयर हैं चोटिल

0
308

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच आज टी20 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। 41 साल एशिया कप को शुरू हुए हो चुके हैं और पहली बार दोनों टीमें फाइनल में भिड़ने वाली हैं। ऐसे में मुकाबला रोमांचक और खास होगा। दो बार इस एशिया कप में इंडिया और पाकिस्तान की भिड़ंत हो चुकी है। दोनों बार भारत जीता है। ऐसे में पाकिस्तान पलटवार करना चाहेगा और भारत चाहेगा कि एक बार फिर से पड़ोसियों का संडे खराब किया जाए। यही कारण है कि ये आज हाई वोल्टेज मैच है। ऐसे में जान लीजिए कि दोनों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है? कौन-कौन बाहर हो सकता है और कौन-कौन चोटिल है।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 के आखिरी मैच में तीन भारतीय खिलाड़ी क्रैंप से जूझते नजर आए थे। इनमें एक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, दूसरे ओपनर अभिषेक शर्मा और तीसरे मिडिल ऑर्डर बैटर तिलक वर्मा थे। अगर इनमें से कोई खिलाड़ी रिकवर नहीं होता तो फिर ये चिंता का विषय होगा, क्योंकि तीनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस एशिया कप में शानदार हैं। वैसे तो जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे की वापसी होने वाली है, लेकिन अगर हार्दिक फिट नहीं होते तो उनकी जगह अर्शदीप और तिलक वर्मा की जगह रिंकू सिंह खेल सकते हैं। अगर अभिषेक शर्मा भी फिट नहीं होते तो उनकी जगह ओपन सैमसन कर सकते हैं और विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा खेल सकते हैं। एक तरह से कहा जा सकता है कि बहुत बदलाव हमको देखने को मिल सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा/रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या/अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here