इंसानियत शर्मसार! बेटी पैदा होने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाला, पहले दो बार जबरन गर्भपात

0
154

हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाहिता को ससुराल वालों ने बेटी पैदा होने की जानकारी पर घर से बाहर निकाल दिया। पहले उसका दो बार जबरन गर्भपात हो चुका है। महिला के साथ ससुरालियों ने मारपीट भी की।

पीड़िता ने इस मामले में पति और सास समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना खानपुर प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति पारस सिंह, सास रणजीत कौर निवासी आलमपुरा, दरड़ जिला करनाल हरियाणा की सिमरजीत कौर पत्नी बलविंद्र सिंह और सफीदों मंडी थाना सफीदों जिला जिंद, हरियाणा के गुरजंट सिंह पुत्र सुक्खा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यह भी सामने आएगा कि जबरन कराए गए गर्भपात में किसकी भूमिका रही और किन हालात में महिला को घर से निकाला गया। फिलहाल पीड़िता और उसकी बेटी को सुरक्षा मुहैया कराई गई है और मामले की विवेचना जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here