इश्क के बुखार में डूबी शादीशुदा महिला, प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का किया प्रयास..

0
1133

सात फेरे लेकर पति के साथ सात जन्म निभाने का भले ही महिला ने वादा किया हो लेकिन उत्तराखंड में एक महिला ने अपने प्रेमी से अवैध संबंध के चलते अपने पति को जान से मारने का प्रयास किया है।

मामला हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर पति का गला दबाने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग घर में पहुंच गए। आरोपी दीवार फांद कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित पति विपिन कुमार ने बताया कि गांव के ही एक युवक से उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। इस प्रकरण में कई बार आरोपी युवक को समझाया गया। लेकिन वह नहीं माना। विपिन ने बताया कि शुक्रवार की रात उसकी पत्नी का प्रेमी और उसकी पत्नी ने सोते हुए गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर बच्चे जाग गए और आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। लोगों ने बमुश्किल उसको बचाया। जबकि इस दौरान आरोपी दीवार फांद कर भाग गया।

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि अन्नू और अजय के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here