इस इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 14 साल की लड़की समेत पांच महिलाओं को बचाया

0
143

पुलिस ने हाल ही में शहर में की गई एक छापेमारी के दौरान 14 साल की बच्ची और छह महीने की एक गर्भवती समेत पांच महिलाओं को वेश्यावृत्ति रैकेट से बचाया। पुलिस ने यह कार्रवाई कई हफ्तों से मिल रही खुफिया जानकारी के आधार पर की। इस बारे में गुरुवार को जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इस छापेमार कार्रवाई को उसने बुधवार को उत्तरी दिल्ली इलाके में अंजाम दिया। इस दौरान बचाव और छापेमारी दल ने दिल्ली के स्वरूप नगर स्थित एक फ्लैट से रैकेट चलाने के आरोप में एक अधेड़ महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया।

इस छापेमारी को लेकर दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि उसने यह कार्रवाई एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन से मिली सूचना और गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस ने अनुसार इस संस्था के सदस्य बीते कई हफ्तों से फर्जी ग्राहक बनकर इस गिरोह से जुड़ी जानकारी हासिल कर रहे थे। और सही समय पर सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू व रेड टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर छापा मारा।

पुलिस ने बताया कि रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here