उत्तराखंड के मंत्री ने हरीश रावत की तुलना ‘दुष्ट’ से की, राम भजन करने की सलाह

0
274

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की भगत सिंह कोश्यारी पर दूल्हे वाली टिप्पणी का उत्तराखंड के मंत्री ने जोरदार पलटवार किया है। वन मंत्री सुबोध उनियाल कभी हरीश रावत सरकार में मंत्री भी रहे हैं। उन्होंने हरीश रावत की तुलना दुष्ट से की है। साथ ही उन्हें राम भजन करने की सलाह दी है।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की एक सियासी टिप्पणी के जवाब में पलटवार किया है। सुबोध उनियाल ने कहा कि उनके कभी अच्छे संबंध नहीं रहे, भले ही दोनों एक ही पार्टी में थे। उन्होंने कहा कि उनका कभी भी दुष्टों का साथ नहीं रहा।

वानप्रस्थ ग्रहण कर लें हरीश

वन मंत्री सुबोध उनियाल मंगलवार को हल्द्वानी के वन प्रशिक्षण संस्थान (एफटीआई) परिसर में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। मीडिया कर्मियों ने सवाल किया कि हरीश रावत ने कहा कि 2027 के चुनाव में वह ढोल बजा देंगे। इसके जवाब में उनियाल ने कहा कि हरीश रावत की उम्र अब वानप्रस्थ की हो गई है।

राम भजन की सलाह

उन्हें घर पर रहकर राम भजन करना चाहिए। उनियाल ने दावा किया कि उन्होंने 2017 और 2022 के चुनावों से पहले रावत को राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी थी, लेकिन रावत नहीं माने और दोनों चुनाव हार गए। उन्होंने दोहराया कि रावत को अब भी उनकी सलाह मानकर आराम करना चाहिए। उनियाल ने रावत पर निशाना साधा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here