Wednesday, March 19, 2025

Buy now

spot_img

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे चमोली के माणा, एवलांच रेस्क्यू पर लिया अपेडट; दिए यह निर्देश

भारत-चीन बॉर्डर पर उत्तराखंड में चमोली जिले के माणा में फंसे मजदूरों के लिए शनिवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। चमोली जिले में बॉर्डर पर सड़कों की हालत खराब होने की वजह से सेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही हैं।

चमोली में हिमस्खलन का खतरा बरकरार है, जिसको देखकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार घंटे में दूसरी बार आपदा परिचालन केंद्र का दौरा कर राहत व बचाव कार्य से जुटी जानकारी भी जुटाई। चमोली में हिमस्खलन और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

सीएम लगातार राहत कार्य का अपडेट ले रहे हैं और बचाव कार्य में जुटे जवानों को सख्त निर्देश भी दिए हैं। सीएम धामी ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है। सीएम धामी ने रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण भी किया।

सीएम धामी जोशीमठ स्थित आर्मी हेलीपेड पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जानकर डॉक्टरों को उम्दा चिकित्सीय सुविधाएं देने को कहा। आपको बता दें कि शुक्रवार को एवलांच की वजह से 55 मजदूर बर्फ में दब गए थे, जिनमें से अधिकांश मजदूरों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन मजदूरों को छोड़कर अधिकांश मजदूरों की हालत खतरे से बाहर है। चमोली के माणा में आठ मजदूरों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है, जबकि सुबह से दस मजदूरों को जवानों ने रेस्क्यू कर लिया है।

हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू के लिए तीन टीमें तैनात

उत्तराखंड के चमोली के माणा में एवलांच के बाइ एसडीआरएफ को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। हाई एल्टीट्यूट रेस्क्यू टीमों को जौलीग्रांट, सहस्रधारा और गोचर में तैनात किया गया। मौसम साफ होते ही टीमों ने हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू उपकरणों के साथ उड़ान भरी।

गोचर और सहस्रधारा में आठ-आठ लोगों की दो टीमों और जौलीग्रांट मुख्यालय में बटालियन की दस लोगों की एक टीम को तैनात किया गया है। इन टीमों को सेटेलाइट फोन और बर्फ में रेस्क्यू के लिए जरूरी उपकरणों के साथ तैनात किया गया है।

घायलों को किया सफल रेस्क्यू

चमोली जिले के माणा क्षेत्र में शुक्रवार से किए जा रहे रेस्क्यू अभियान में 47 लोगों को सेना और आईटीबीपी की टीम ने खोज लिया है। 6 घायलों को हेलिकॉप्टर की मदद से ज्योर्तिमठ स्थित सेना चिकित्सालय में भर्ती कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन से भी जानकारी जुटाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातःकाल दूरभाष के द्वारा माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने हेतु जारी राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को हायर सेंटर भेजने हेतु एयरलिफ्ट करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम खुलने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई गई है। प्रभु बदरी विशाल की कृपा एवं बचावकर्मियों के अथक परिश्रम से बर्फ में फंसे सभी श्रमिकों को सकुशल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी स्थलीय निरीक्षण हेतु चमोली जा रहे हैं।

मौसम साफ होने से माणा हिमस्खलन रेस्क्यू अभियान शुरू

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित माणा के निकट शुक्रवार को हिमस्खलन हादसे में फंसे 55 मजदूरों, कार्मिकों में 33 को सकुशल निकालने के बाद शेष लोगों को निकालने के लिए शनिवार को माणा में स्थित आईटीबीपी, सेना, बीआर ओ के जवानों अधिकारियों ने रेक्स्यू अभियान सुबह से शुरू कर दिया है।

जिलाधिकारी डाक्टर संदीप तिवारी ने बताया हिमस्खलन में गम्भीर रूप से घायल जिन तीन लोगों का इलाज माणा आई टी बी पी अस्पताल में चल रहा था। उन्हें आज शनिवार को सेना के हेलीकॉप्टर से जोशीमठ सेना अस्पताल में लाया गया है। बताया गम्भीर रूप से घायल और उपचार के लिए लाये गये घायलों की स्थिति नियंत्रण में है।

जिलाधिकारी ने बताया जोशीमठ में एन डी आर एफ के जवान पहुँच गये हैं। एन डी आर एफ के 28 जवान जोशीमठ में उपलब्ध हैं। एस डी आर एफ समेत अन्य सुरक्षा और राहत दल गोविन्द घाट और हनुमान चट्टी में है। जिलाधिकारी ने कहा मौसम साफ हो रहा है। केन्द्र से मिलने वाली सहायता मे तेजी आयेगी

उत्तराखंड के में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार को छोड़कर बाकी सभी जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। हालांकि शाम तक मौसम खुलने लगेगा। दो मार्च को मौसम शुष्क रहेगा। तीन मार्च को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। चार मार्च को हल्की बारिश हो सकती है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!