उत्तराखंड में ताबड़तोड़ फायरिंग ! युवक को सटाकर लगी गोली, पूरे इलाके में मची दहशत

0
22

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। युवक को सटाकर गोली लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में से सामने आई है। जहां स्थित कौंधाखेड़ा गांव में रविवार देर रात को एक शादी समारोह था। इस दौरान समारोह में शामिल कुछ लोग डीजे पर नाच रहे थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि गोली गांव निवासी 30 वर्षीय बूटा सिंह पुत्र गुरमुख सिंह को जा लगी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में गंभीर घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी प्राप्त की। फिलहाल, किसी को नहीं पता कि गोली किसने चलाई। पुलिस ने घायल युवक के बयान पर संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here