उत्तराखंड में 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किए जाने की सूचना है। 12 दिसंबर देर शाम को राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। करीब 15 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया हैं। इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। अपर सचिव गृह के पद की जिम्मेदारी आईपीएस (IPS) तृप्ति भट्ट को सौंपी गई है।
- आईपीएस तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह विभाग की मिली जिम्मेदारी
- आईपीएस विम्मी सचदेवा से पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी वापस ली गई
- आईपीएस नीरू गर्ग को पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस की मिली जिम्मेदारी
- आईपीएस कृष्ण कुमार वीके से पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी की जिम्मेदारी वापस ली गई
- आईपीएस मुख्तार मोहसिन को जीआरपी की जिम्मेदारी सौंपी गई
- आईपीएस करन सिंह नगन्याल को पुलिस महानिरीक्षक कारागार की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई
- आईपीएस अरुण मोहन जोशी को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी की मिली जिम्मेदारी
- आईपीएस नीलेश आनंद भरणे को पुलिस महानिदेशक PAC की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली
- आईपीएस सुनील कुमार मीना से पुलिस महानिरीक्षक जीआरपी की जिम्मेदारी वापस ली गई
- आईपीएस उधर योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय बनें
- आईपीएस निवेदिता कुकरेती को पुलिस उपमहानिरीक्षक एसडीआरएफ बनें
- आईपीएस यशवंत सिंह को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर की जिम्मेदारी मिली
- आईपीएस रामचंद्र राजगुरु को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा
- आईपीएस सरिता डोभाल को पुलिस अधीक्षक एटीएस की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली
- आईपीएस हरीश वर्मा को सेनानायक 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार भेजा










