एक ही परिवार की महिलाओं को डायन बताकर की मारपीट, छोड़ा गांव, 16 के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

0
125

डायन बताकर महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। अब झारखंड के धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र में कुछ महिलाओं को डायन बताकर उनके साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि एक ही परिवार की महिलाओं को डायन बताकर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप है। पीड़ित महिलाओं ने 16 लोगों के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

महिलाओं का कहना है कि आरोपियों ने उनके घर में घुसकर उन्हें डायन बताया और उनके साथ मारपीट की। इस अत्याचार के बाद पीड़ित महिलाएं अपने परिवार के साथ घर छोड़कर चली गई हैं। पीड़ित महिलाएं लौटकर वापस नहीं आ रही हैं क्योंकि उनको डर है कि उन्हें फिर से प्रताड़िता किया जाएगा। गांव छोड़ने वालों में पीड़ित परिवार का 1 पुरुष और 5 महिलाएं हैं। पीड़ित महिलाएं घर वापस नहीं लौटना चाह रही हैं।

महिलाओं का कहना है कि उन्हें अपनी जान का खतरा है। वे जिला प्रशासन और सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही हैं। साथ ही उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन और सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here