ऑनलाइन गेम में हारा 90 हजार, पिता ने डांट दिया तो 16 साल के लड़के ने कर लिया सुसाइड

0
216

देहरादून पहुंचे 16 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिता के डांटने के बाद उसने यह कदम उठाया। वह कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन गेम में 90 हजार रुपये हारा था।

एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि राज पुत्र दीपक बैसला मूल निवासी अंतवाड़ा खतौली मुजफ्फरनगर यूपी की मौत की सूचना पर पुलिस पटेलनगर के प्राइवेट अस्पताल में पहुंची। परिजनों ने बताया कि राज शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज खतौली में 12वीं का छात्र था। वह बुआ के बेटे बादल के पास देहरादून आया था। पता चला कि राज मोबाइल पर ऑनलाइन गेम में 90 हजार रुपये हार चुका था। पिता दीपक ने उसे डांटा। 25 सितंबर को पिता ने फोन करके घर आने को कहा, लेकिन शुक्रवार दोपहर राज कमरे में बेडशीट का फंदा बनाकर फांसी पर लटका मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

परिजनों की डांट से खफा हुए छात्र ने की आत्महत्या

वहीं देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के संस्थान में बीकॉम ऑनर्स में पढ़ रहे नैनीताल जिले के छात्र ने नंदा की चौकी स्थित अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। जान देने का कारण परिजनों का किसी बात पर डांटना बताया गया है। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि पुलिस टीम को घटनास्थल सा सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक की पहचान करण कुमार (19) पुत्र विनोद लाल निवासी चार्टन लॉज मल्लीताल खुरपाताल के रूप में हुई है। वह यूआईटी कॉलेज का छात्र था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here