कर्मचारी के प्यार में पड़ गई महिला बॉस, लाखों खर्च किए; तलाक की रकम भी खुद चुकाई

0
362

एक स्टार्टअप की महिला बॉस अपने से उम्र और पद में छोटे सहकर्मी के प्यार में पड़ गई। नौबत यहां तक आ गई कि उन्होंने साथ काम करने वाले शख्स को पत्नी से तलाक लेने के लिए लाखों डॉलर की मदद भी कर दी। हालांकि, जब दोनों के रिश्तों में दरार आई, तो मामला कोर्ट तक पहुंच गया। अब कोर्ट ने महिला को बड़ा झटका दिया है।

मामला चीन का है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, झू नाम की महिला चॉन्गकिंग में एक कंपनी चलाती हैं। उनकी कंपनी में हे नाम का शख्स काम करता था और झू उनकी और आकर्षित थीं। खास बात है कि दोनों उस समय शादीशुदा था, लेकिन दोनों के बीच काम करने के दौरान ही अफेयर शुरू हो गया। दोनों ने ही अपने साथियों को छोड़ने की योजना बना ली थी।

रिपोर्ट के अनुसार, हे को पत्नी से अलग होने में मदद के लिए झू ने 30 लाख युआन हे के नाम से चेन नामक महिला को भेज दिए। खास बात है कि रकम चेन के बदले दी गई थी, ताकि उनके बच्चे की परवरिश हो सके।

खास बात है कि हे और झू के बीच साल भर में ही तनाव आ गया और दोनों अलग हो गए। इसके बाद झू ने अदालत का रुख किया और हे के बदले दी हुई रकम वापस मांगी। कोर्ट में हुए पहले ट्रायल में झू को राहत मिली और उनके पक्ष में फैसला आया। कोर्ट में इसके बाद चेन और हे की तरफ से एक अपील दाखिल हुई। इस बार बड़ी कोर्ट ने कहा कि झू ने इस बात के पर्याप्त सबूत नहीं दिए हैं कि उन्होंने झू को रकम तोहफे में दी थी।

कोर्ट ने कहा कि रकम को हे के बदले तलाक के मुआवजे और बच्चे की परवरिश के लिए दिया गया बताया गया था। कोर्ट ने शुरुआती फैसले को पलट दिया और चेन को रकम वापस लौटाने से राहत दे दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here