कलयुगी बेटे के खिलाफ थाने पहुंची माँ, पुलिस से कहा मुझे बेटे से बचा लो..

0
1351

कलयुगी बेटे के खिलाफ मां को उस वक्त थाने आना पड़ गया, जब महिला के बेटे ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली और अपनी बहन से जमकर मारपीट की। जिसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पुत्र के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है, वहीं पुलिस ने महिला को कार्यवाही का भरोसा दिया है।

मामला उधम सिंह नगर के बाजपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नंदपुर नरका टोपा का है। जहां के निवासी एक महिला ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दिन में घर की छत पर बैठी थी, कि उसके पुत्र ने घर में मौजूद अपनी बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने बताया कि जब उसके द्वारा अपने पुत्र से मारपीट का कारण पूछा गया तो उसके पुत्र ने गाली गलौच शुरू कर दी। साथ ही महिला ने बताया कि उसके पुत्र ने उसे उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी दी है। इस दौरान महिला ने पुलिस से अपने पुत्र के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

वही बाजपुर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि एक मां ने अपने पुत्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसमें मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here