कलियुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

0
629

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को पुलिस ने बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसको न्यायालय के समक्ष पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा गया।

केलाखेड़ा पुलिस के मुताबिक, एक जनवरी को केलाखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी 15 और 13 वर्षीय दो नाबालिग लड़कियां अचानक से गायब हो गई थी। उनके पिता ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। केलाखेड़ा एसओ धर्मवीर सोलंकी ने जांच एसएसआई विनोद फर्त्याल को सौंपी थी। पुलिस टीम ने पांच जनवरी को दोनों बहनों को दिल्ली से बरामद किया। इसके बाद दोनों को वन स्टॉप सेंटर रुद्रपुर ले जाया गया।

यहां बड़ी बहन ने पुलिस को बयान देते हुए पिता पर दो वर्ष पूर्व उसके साथ जबरन शारीरिक बनाने और लगातार छेड़खानी करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि इस वहज से वह अपनी बहन को लेकर घर से भागी थी। इस पुलिस ने नाबालिग के पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी पिता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी, एसएसआई विनोद फर्त्याल, महिला एसआई पूनम रावत, सचिन कुमार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here