कस्टडी में करा दो फेरे; मंडप से दूल्हा अरेस्ट, गुहार लेकर थाने पहुंच गई दुल्हन

0
2

मध्य प्रदेश के भोपाल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक गैंगस्टर की होने वाली पत्नी उसे दो घंटे की रिहा करने की मांग को लेकर थाने पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को शादी की बीच रस्मों से उठाकर ले गई थी जिसके बाद उसकी होने वाली दुल्हन थाने पहुंच गई और गैंगस्टर को दो घंटे के लिए रिहा करने की मांग कर दी। उसने कहा, अगर ऐसा मुमकिन नहीं हो तो कस्टडी में ही उसके फेरे करवा दिए जाएं।

गैंगस्टर की पहचान आकाश उर्फ भूरा हड्डी के तौर पर हुई है जो इल्लीगल गैंग का सरगना बताया जा रहा है। उसकी शादी बुधवार दोपहर को होनी थी लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही उसे मंडप से गिरफ्तार कर लिया और उसके साथियों को भी पकड़ लिया। उस पर कई लोगों को हनी ट्रैप में भी फंसाने का आरोप है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिर वह पिछवे 7-8 सालों से सक्रिय है और कुछ दिनों पहले जमानत बाहर आया था। बताया जा रहा है कि उसकी होने वाली दुल्हन को आकाश के अपराधों की कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि अभी भी वह शादी कराने की मांग पर अड़ी हुई है।

ये पूरा मामला एक पूजारी की किडनैपिंग से जुड़ा हुआ है. आरोपी आकास ने कुछ दिनों पहले एक पुजारी को किडनैप किया था। उसके साथ मारपीट भी की गई। इसक बाद पुजारी से किस्तों में पैसे देने की बात कही गई और पहली किस्त 50 हजार रुपए मिलने के बाद पुजारी को छोड़ दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शादी के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए किडनैपिंग का पूरा प्लान बनाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here