कांग्रेस का चुनावी अलर्ट, ग्रामीण मंडलों में शुरू हुई अध्यक्षों की नियुक्ति..

0
776

आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में अपनी पकड़ मजबूती करने के लिए मुस्तैद दिखाई दे रही है। यही कारण है कि अब नगर पंचायत स्तर पर नगर अध्यक्ष की नियुक्ति की जा रही है।

इसी के चलते बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी में कांग्रेस पार्टी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा कार्यक्रम में पहुंचे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, वहीं इसके उपरांत एजाज हुसैन को सुल्तानपुर पट्टी नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने नवनियुक्त अध्यक्ष को प्रमाण पत्र देकर उन्हें शुभकामनाएं दी और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोगों को छलने का काम किया है यही कारण है कि आज प्रदेश की जनता भाजपा से मुंह मोड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्रामीण मंडलों में नगर अध्यक्ष की नियुक्ति कर रही है जिससे आने वाले समय में पार्टी को मजबूती मिलेगी और कांग्रेस पार्टी आने वाले चुनाव में जीत हासिल करेगी। वहीं कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मो रफी ने किया।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन मो.जान, जुम्मा भारती, अजीमुद्दीन, मंगल खां, अशोक वाल्मिकी, संजीव कुमार, चंद्र प्रकाश, हाजी नजाकत, हाजी अली हुसैन, इकरार हुसैन उर्फ जोगा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here