कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष समेत 5 लोगों पर पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जांच शुरू…

0
211

कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष समेत 5 लोगों पर एक व्यक्ति ने फर्जी कागजों के आधार पर उसकी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष समेत 4 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दे कि बाजपुर के ग्राम बिराहा फार्म निवासी नवतेज सिंह शोकर ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम संतोषपुर निवासी उसकी मामी रजवंत कौर की गांव हरिपुरा में खसरा संख्या 443 में भूमि है। उन्होंने बताया था कि उसकी मामी ने 16 दिसंबर 2024 को उसे पावर आफ अर्टाेनी दी थी। जिसके बाद उसकी मामी रजवंत कौर कनाडा चली गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि वह 9 नवंबर 2024 को खेत में जुताई कर रहा था कि इस दौरान मौके पर चार लोग पहुंचे। आरोपियों ने बताया कि यह जमीन उन्होंने खरीद ली है। जिसका ग्राम हरिपुरा निवासी कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन ने जमीन का सौदा कराया है। जब उन्होंने सब रजिस्ट्रार कार्यालय से जानकारी ली तब पता चला कि उसकी मामी रजवंत कौर के स्थान पर किसी अन्य महिला ने अपने को रजवंत कौर बताकर जमीन का बैनामा भागीरथी बसेड़ा के नाम कराया था। अन्य लोग गवाह भी दर्शाए गए है। उसने मिलीभगत और साजिश के तहत आरोपियों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उसने प्रकरण की लिखित शिकायत कोतवाली बाजपुर को दी ओर उसके बाद एसएसपी को डाक से प्रेषित की गई।

इस दौरान कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर भागीरथी बसेड़ा, गिरधर बसेड़ा निवासी चकलुआ नैनीताल, प्रदीप सिंह निवासी जज फार्म हल्द्वानी, अनिल सेन निवासी गांव हरिपुरा बाजपुर और एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here