कांग्रेस विधायक के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपाई, फूंका पुतला

0
460

उत्तराखंड के कांग्रेस विधायक के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर दिखाई दे रहे है, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट के कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला फूंका और कांग्रेस विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बता दें कि बाजपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान के नेतृत्व में एकत्र हुए, जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बीती रात द्वाराहाट के कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के घर में जाकर तोड़फोड़ करने, प्रोफेसर और उनके परिजनों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। जिसके चलते भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान ने कहा कि कांग्रेस के विधायक मदन सिंह बिष्ट ने इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक और उनके परिजनों के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया है जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस विधायक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here