कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार पति पानी गंभीर घायल

0
109

हल्द्वानी रोड पर एक कार और बाइक की जोरदार भिडंत हो गई। कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार सवार को भी चोट आई है। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बता दें कि बाजपुर के ग्राम मड़ैया हट्टू निवासी गुरप्रीत सिंह अपनी पत्नी स्वर्ण कौर के साथ सुल्तानपुर पट्टी से बाइक पर घर वापस जा रहे थे कि हल्द्वानी रोड पर सामने से आ रही कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कार में सवाल लोगों को भी चोट आई है। मार्ग दुर्घटना को देख आसपास के लोग एकत्र हो गए।

वहीं सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर तैय्यब ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। मार्ग दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here