कार दिलाने के नाम पर हुई 48 हजार की धोखाधड़ी, पीड़ित ने कोतवाली में दी पुलिस को तहरीर, जांच शुरू

0
308

बाजपुर कोतवाली में एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर तीन लोगों पर कार दिलाने के नाम पर 48 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है, वहीं पुलिस ने पीड़ित को जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया है।

बता दें कि बाजपुर के ग्राम चकरपुर निवासी अमित कुमार पुत्र जयपाल सिंह ने बताया कि बीते माह उसने एक कार खरीदने के लिए दो लोगों से संपर्क किया। जिनके द्वारा उसे एक कार दिखाई गई, जिसकी कीमत उक्त लोगों द्वारा 3 लाख 10 हजार रुपए बताई गई। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसे 2 लाख 70 हजार रुपए का लोन करने का भी भरोसा दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उससे अलग-अलग समय पर 48 हजार ले लिए। साथ ही पीड़ित ने बताया कि उसके द्वारा लोन नहीं कराने की बात कहने क बाद भी आरोपियों ने एक व्यक्ति से मिलकर उसका जबरन लोन करवा दिया।

इस दौरान पीड़ित ने बताया कि जब उसके द्वारा कार लेने से मना किया गया और पैसे वापस मांगे गए, तो आरोपियों ने उसे पैसे देने से मना कर दिया और पैसे मांगने पर मारपीट की धमकी दी। इस दौरान बाजपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में एक तहरीर प्राप्त हुई है जिसमें जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here