किसानों पर लाठीचार्ज से गुस्सा: किसानों ने कोतवाली गेट पर किया धरना प्रदर्शन, शासन–प्रशासन पर लगाए आरोप

0
213

बाजपुर कोतवाली गेट पर भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने हरिद्वार पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने पुलिस प्रशासन पर सरकार के इशारे पर किसानों की आवाज को दबाने का आरोप लगाया।

बता दे कि बाजपुर में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के नेतृत्व में किसान कोतवाली गेट पर एकत्र हुए। जहां किसानों ने हरिद्वार पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर देहरादून जा रहे थे कि सरकार के इशारे पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया। जो बेहद निंदनीय घटना है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, पंजाब में किसानों के बिजली बिल माफ है लेकिन उत्तराखंड सरकार किसानों के बिजली के बिलों को माफ नहीं कर रही है, किसानों को स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है और गन्ने की फसल का मूल्य 500 रुपए नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने इस बार गन्ने की फसल का मूल्य 500 रुपए नहीं किया तो किसान गन्ने की फसल नहीं लगाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को दबाने नहीं दिया जाएगा और जो भी संगठन से ऐलान होगा उसके बाद उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर भाकियू कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा, रजनीत सिंह सोनू, प्रताप संधू, हरप्रीत सिंह, गगन सरना, प्रभ शरण, प्रिंस ढिल्लो, हरजिंदर सिंह, संदीप सिंह, पलविंदर सिंह, सुबेग सिंह, हरजिंदर सिंह, रिंकु सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here