किसानों पर हुए लाठीचार्ज से आक्रोशित किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

0
219

हरिद्वार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज से आक्रोशित किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने मामले की जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

बता दें कि बाजपुर के एसडीएम कार्यालय पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट को सौंपा।

इस दौरान हरमिंदर सिंह लाडी ने कहा कि बीते दिनों हरिद्वार में किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। जिसमें कई किसान घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करवाकर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की चीनी मिलों को नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू किया जाना चाहिए और प्रदेश में किसानों को समय से खाद नहीं मिल रही है जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here