किसान क्रय केंद्रों पर नहीं देंगे किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क : अमृता शर्मा, एसडीएम, क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक

0
195

बाजपुर एसडीएम अमृता शर्मा ने धान क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर किसानों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एसडीएम ने व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करने और मनकों के अनुसार क्रय कार्य करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

बता दे कि बाजपुर में धान क्रय केंद्रों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जानकारी लेने और किसानों को होने वाली परेशानियों का समाधान करने के लिए बाजपुर एसडीएम अमृता शर्मा ने तहसील सभागार में मंडी समिति, राजस्व विभाग, कृषि विभाग के अधिकारियों और किसानों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम अमृता शर्मा ने क्रय केंद्रों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस दौरान किसानों ने धान की प्रजाति 31 और 26 को क्रय किए जाने, जल्द क्रय कार्य शुरू करने की मांग की। साथ ही किसानों ने धान की तुलाई के दौरान अतिरिक्त शुल्क नहीं देने की बात कही। इस दौरान एसडीएम अमृता शर्मा ने धान की प्रजाति 31 और 26 की खरीद के लिए उच्चाधिकारों से वार्ता के बाद निर्णय लेने की बात कही।

एसडीएम अमृता शर्मा ने समस्त राजस्व उपनिरीक्षकों को अपने क्षेत्र के क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने और मौजूदा व्यवस्थाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए और विभागीय अधिकारियों को बारदाने, पंखे, लेबर और धान के रखरखाव की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम अमृता शर्मा ने बताया कि धान क्रय केंद्रों पर जल्द क्रय कार्य शुरू कराया जा सके और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा सके, इसके लिए बैठक की गई है। जिससे किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि किसान धान की तुलवाई के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद क्रय केंद्रों का निरीक्षण करेगी, जिससे व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त कराई जा सके।

इस दौरान बैठक में तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, वरिष्ठ विपणन अधिकारी नलनी कांत, पूर्ति निरीक्षक विपिन पाठक, मंडी समिति सचिव कैलाश चंद्र, अशोक कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, निधि सक्सेना, डीईओ हैदर अली, कर्म सिंह पड्डा, अजीत प्रताप रंधावा, विजेंद्र डोगरा, हरप्रीत सिंह निज्जर, गगन सरना सहित अन्य अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here