केदारनाथ हाईवे पर हादसा: काकड़ा गाड में खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो लोग घायल

0
297

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। काकड़ा गाड में एक कार अचानक खाई में नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुण्ड – काकडागाड के समीप 01 कार पर पहाडी से पत्थर आने के कारण अनियंत्रित होकर नदी के किनारे गिर गयी है, जो गौरीकुण्ड से रूद्रप्रयाग की ओर आ रही थी, जिसमें 06 व्यक्ति सवार थें, जिनमें से 01 व्यक्ति (वाहन चालक) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है तथा अन्य 05 घायलो को डी0डी0आर0एफ0/एस0डी0आर0एफ0 द्वारा रैस्क्यू कर उपचार हेतु 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र अगस्त्मुनि लाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here