क्या ये तेरा बेटा है? बदमाशों ने तस्वीर दिखाई फिर आंख पर तमंचा सटाकर जसवीर को मार दी गोली

0
430

काशीपुर की एक पेपर मिल में तैनात ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पहले जसवीर को उसके बेटे की फोटो दिखाई और पूछा कि क्या ये तेरा बेटा है? इतना सुनकर जसवीर ने आरोपियों की बाइक की चाबी निकाल ली और माफी मांगने लगे। बदमाशों का दिल नहीं पसीजा और उन्होंने आंख पर तमंचा सटाकर गोली मार दी।

कैसे हुआ कत्ल?

रात करीब 10 बजे जसवीर अपने दोस्त नवीन रावत के साथ टहल रहे थे। इसी दौरान नई बस्ती निवासी अमन, इमरान और फरदीन वहां पहुंचे। आरोपियों ने जसवीर को उसके बेटे की तस्वीर दिखाई और सवाल किया कि क्या यह पहचानते हो। जसवीर ने तस्वीर देखकर कहा – “यह तो मेरा बेटा है” और आरोपियों की बाइक से चाभी निकाल ली।

इस पर आरोपियों में से एक ने जसवीर पर तमंचा तान दिया। घबराए जसवीर ने कहा, “बेटा, गलती हो गई… मुझे माफ कर दो।” लेकिन दरिंदों का दिल नहीं पसीजा। अमन ने नजदीक से जसवीर की दाहिनी आंख पर तमंचा सटाकर गोली दाग दी। घायल जसवीर को साथी नवीन सरकारी अस्पताल ले गया, जहां से उन्हें मुरादाबाद रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

FIR और पुलिस की कार्रवाई

मृतक के बेटे हरप्रीत सिंह ने पुलिस में तहरीर दी है। तीनों आरोपियों अमान पुत्र इदरीश, इमरान पुत्र नवाब और फरदीन पुत्र महबूब के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here