क्या लेवड़ा नदी की समस्या का होगा समाधान या इस बार भी आएगी बाढ़

0
360

मानसून के मौसम में लेवडा नदी हर साल उफान पर आती है और बाजपुर में बाढ़ की समस्या से लोगों को रूबरू होना पड़ता है। ऐसे में इस बार बाढ़ की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए शासन के निर्देश पर सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर संजय शुक्ला और एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने सिंचाई और राजस्व विभाग की टीम ने लेवड़ा नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जल्द से जल्द लेवड़ा नदी की सफाई कराने और नदी के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।

वीडियो देखें : https://www.facebook.com/share/v/4DYSYHsjfRTWF1Jj/?mibextid=oFDknk

बता दे कि मानसून का मौसम नजदीक आ रहा है, मानसून के मौसम में लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए शासन के निर्देश पर अधिकारी भी अलर्ट मोड़ पर दिखाई दे रहे है। वही बीते वर्ष बाजपुर में आई बाढ़ के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाढ़ की समस्या का समाधान कराने की बात कही थी।

वीडियो देखें : https://youtu.be/jM7NkZ2brgY?si=eiSgg6EyxtS2nRvy

इसी के चलते शासन के निर्देश पर मानसून के मौसम से पूर्व सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर संजय शुक्ला और बाजपुर एसडीएम राकेश चंद तिवारी ने सिंचाई व राजस्व विभाग की टीम के साथ लेवडा नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने लेवड़ा नदी की सफाई कराने और नदी के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने के स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस दौरान सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर संजय शुक्ला ने बताया कि मानसून के मौसम में लेवड़ा नदी से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए शासन से निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसके चलते लेवडा नदी का निरीक्षण किया गया है उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम से पूर्व लेवडा नदी को बेहतर कर दिया जाएगा। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here