गर्भवती महिला से अश्लील हरकत ! विरोध करने पर पेट पर लात मारी, हुआ गर्भपात

0
59

उत्तराखंड के रुड़की में से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। जहां एक गर्भवती महिला के साथ अश्लील हरकत की गई। विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके पेट पर लात मार दी। जिससे महिला का गर्भपात हुआ है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने बताया कि अरुण नाम के युवक ने उसकी गर्भवती पत्नी को अश्लील इशारा किया। घटना 13 नवंबर की बताई गई है। जब वह पत्नी के साथ सलेमपुर गांव में रिश्तेदारी में जा रहा था। इसी बीच मालवीय चौक के पास एक युवक ने उनकी पत्नी को गंदे-गंदे इशारे किए। महिला के विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसकी बेटी भी मौके पर पहुंच गई।

आरोप है कि दोनों पिता-पुत्री ने गर्भवती महिला के पेट पर लात मारी। इस वजह से उसका गर्भपात हुआ है। महिला की हालत गंभीर बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने युवक की तहरीर पर अरुण और उसकी बेटी पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here