गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताना है; छुट्टी के लिए बॉस को भेजा ईमेल, जवाब चौंका देगा

0
84

आमतौर पर, कर्मचारी पर्सनल लीव लेने से पहले कारण बताने में झिझकते हैं या ठोस वजह न होने पर झूठ का सहारा लेते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ईमेल ने पारंपरिक कॉर्पोरेट संस्कृति को चुनौती दी है। दरअसल एक कर्मचारी ने छुट्टी के लिए ईमेल करते हुए सीधे और ईमानदारी से यह कारण बताया कि वह अपनी प्रगर्लफ्रेंड के साथ समय बिताना चाहता है। कर्मचारी की इस खुली और सच्ची अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए, मैनेजर ने न केवल तुरंत छुट्टी को मंजरी दी, बल्कि कर्मचारी की ईमानदारी की जमकर तारीफ भी की। कर्मचारी ने छुट्टी के लिए किए गए ईमेल में लिखा था कि मुझे 16 दिसंबर की छुट्टी चाहिए। मेरी गर्लफ्रेंड 17 को अपने घर उत्तारखंड जा रही है और जनवरी तक वापस नहीं आएगी। इसलिए उसके जाने से पहले मुझे उसके साथ एक दिन बिताना है।

मैनेजर ने इस इमेल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा, मुझे हाल ही में अपने इनबॉक्स में यह संदेश मिला। दस साल पहले, यह सुबह 9:15 बजे अचानक ‘बीमारी की छुट्टी’ का संदेश होता था। आज, यह काफी पहले भेजा गया एक साफ अनुरोध है। समय बदल रहा है। और सच कहूं तो? मुझे यह तरीका पसंद है। प्यार को ना नहीं कह सकते, है ना? छुट्टी मंजूर हो गई है। इस ईमेल के वायरल होते ही लोगों के अलग-अलग रिएक्शन भी सामने आए। कई लोगों ने इसकी तारीफ की तो कई लोगों ने इस बात पर सवाल उठाया कि एक छुट्टी लेने के लिए पर्सनल वजह बताने की जरूरत क्यों पड़ती है।

एक यूजर ने लिखा, निजी छुट्टी के लिए कारण बताना दुखद है। हमें बेहतर करने की जरूरत है। किसी को इस बात से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए कि कोई अपने बॉयफ्रेंड से मिल रहा है या उसके कुत्ते की गर्लफ्रेंड से। एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे अब भी समझ नहीं आता कि निजी छुट्टी को सही ठहराने के लिए इतनी मेहनत करने की क्या जरूरत है। लोगों पर इतना भरोसा होना चाहिए कि ‘मुझे एक छुट्टी चाहिए’ कहना ही काफी हो। हालांकि एक अन्य यूजर ने इसकी तारीफ की और कहा कि यह वाकई वास्तविक छुट्टी का अनुरोध है। हां, प्यार और देखभाल के लिए, इसे हमेशा हां कहा जा सकता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here