गिलास में पेशाब करके बर्तनों पर छिड़का, नौकरानी की घिनौनी करतूत सीसीटीवी में कैद

0
653

यूपी में एक बार फिर एक नौकरानी की घिनौनी करतूत सामने आई है। बिजनौर के नगीना में एक व्यापारी के घर में दस साल से काम करने वाली नौकरानी ने धुले हुए बर्तनों पर पेशाब छिड़का। नौकरानी की शर्मनाक हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों ने जब फुटेज देखी तो हैरान रह गए। परिवार ने नौकरानी को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने नौकरानी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है। परिवार ने वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला है, जो अब वायरल हो रहा है। इससे पहले यूपी के ही गाजियाबाद में इसी तरह की घटना हुई थी।

थाना नगीना के व्यापारी परिवार के घर पर करीब 10 साल से सुमित्रा (52) घरेलू कार्य कर रही थी। परिजनों के मुताबिक कुछ दिनों से नौकरानी के व्यवहार में बदलाव आ गया था। संदेह होने पर उन्होंने रसोई में चुपचाप तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। बुधवार दोपहर जब महिला रसोई में बर्तन धो रही थी, तभी उसने एक गिलास में पेशाब कर धुले हुए बर्तनों पर छिड़क दिया। उसकी यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। परिजनों ने बाद में फुटेज देखा तो दंग रह गए।

शाम को जब नौकरानी काम पर आई तो परिजनों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि महिला ने गलती मानने के अलावा कोई वजह नहीं बताई। इस संबंध में नगीना थानाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि परिवारवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। इस कारण महिला का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।

इससे पहले यूपी के ही गाजियाबाद में एक नौकरानी बिजनेसमैन के किचन में टॉयलेट करते हुए पकड़ी गई। वह बर्तनों में टॉयलेट करती थी। आरोप है कि इसके बाद खाना बनाने में इसी यूरिन का इस्तेमाल करती थी। बिजनेसमैन का पूरा परिवार बीमार रहने लगा। शक हुआ तो बिजनेसमैन की पत्नी ने चुपचाप मोबाइल का कैमरा ऑन करके किचन में रख दिया। इससे उसकी हरकत कैमरे में कैद हो गई थी। बाद में नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया गया था। वह ऐसा क्यों करती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here