गुजरात और रामपुर की जीत से भाजपाइयों में खुशी, जमकर बांटी मिठाई..

0
725

भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने किया मिष्ठान वितरण

गौरव बत्रा – संवाददाता (गदरपुर, उधम सिंह नगर)

गदरपुर के गुलरभोज मोड़ तिराहे पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश गुम्बर मिन्नी के प्रतिष्ठान पर भाजपा मंडल महामंत्री अनिल जेटली के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां कार्यकर्ताओ ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाकर गुजरात और रामपुर में भाजपा की जीत होने पर मिष्ठान वितरण कर भाजपा की जीत की खुशी मनाई।

इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश भुड्डी, कपिल अरोरा, मंडल महामंत्री अनिल जेटली, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री नरेश हुंडिया, सुरेश खुराना सहित भाजपा के नेताओं ने अपने-अपने संबोधन में भाजपा के गुजरात जीत और उत्तर प्रदेश के रामपुर में प्रथम बार भारतीय जनता पार्टी की जीत पर अपने विचार रखें और भाजपा जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाते हुए मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गुलशन शर्मा, मंडल मंत्री जसवीर चीमा, दीपिन सुखीजा, दीपक हुड़िया, रोहित सुदामा, सुरेश खुराना, सतीश मीणा, कपिल अरोड़ा, हरलोक नामधारी, राकेश कुमार, हरीश रहलन, मनोज शर्मा, महिला मोर्चा से ज्योति अरोड़ा उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here