बाजपुर के एक होटल में ग्राम प्रधानों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधानों ने सर्व समिति से ग्राम इटव्वा की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान राजविंदर कौर पत्नी सतनाम सिंह को ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष नियुक्त किया, वहीं ग्राम प्रधान संघ का उपाध्यक्ष अजय सिंह, महिला उपाध्यक्ष माया देवी, महिला सचिव मनप्रीत कौर, उपसचिव नेहा रानी, महामंत्री संगठन बलविंदर सिंह, मंत्री संगठन रेनू कौर, कोषाध्यक्ष रोहित सेमवाल, मीडिया प्रभारी सूरज राठौर, संयोजक भानु प्रताप सिंह को बनाया गया।
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष रजविंदर कौर ने कहा विकासखंड के सभी ग्राम प्रधानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। सरकार की गलत नीतियों का पुर जोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधान अपनी ग्राम पंचायत के विकास कार्य करेंगे।











