घर के बाहर खेल रहे बच्चे को बिजली के खंबे से लगा करंट, बच्चा घायल

0
388

घर के बाहर खेल रहा एक बच्चा करंट की चपेट में आ गया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बता दें कि बाजपुर की भोना कॉलोनी निवासी महेंद्र का पुत्र रोहित घर के बाहर खेल रहा था कि अचानक रोहित का हाथ बिजली के खंभे पर लग गया। वहीं बारिश के चलते खंबे में करंट आने से रोहित को करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे रोहित घायल हो गया।

वही मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने रोहित को उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रोहित का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान लोगों ने बताया कि रोहित घर के बाहर खेल रहा था और खंभे में करंट आने की वजह से रोहित को करंट लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here