घर पर अकेली नाबालिग के साथ युवक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

0
63

एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर उसकी नाबालिक पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस दौरान महिला ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है, वहीं पुलिस ने महिला की तहरीर पर उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि बाजपुर के दोराहा चौकी क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने दोराहा चौकी में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिक पुत्री कक्षा 12 की छात्रा है, जो स्कूल पढ़ने के लिए जाती है। महिला ने बताया कि गांव बाजपुर निवासी मोहम्मद अमन पुत्र नजाकत करीब तीन माह से उसकी पुत्री का पीछा करते हुए उसे परेशान कर रहा है।

जिसके चलते उसकी नाबालिक पुत्री स्कूल जाने से भी डर रही थी। महिला ने बताया कि 27 जुलाई को जब वह घर पर नहीं थी तो उक्त युवक उसके घर में घुस गया और उसकी पुत्री से छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने बताया कि शोर सुनकर आसपास के लोग घर में पहुंच गए, जहां लोगों ने उसकी नाबालिक पुत्री को बचा लिया। इस दौरान महिला ने पुलिस से उक्त युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

वही दोराहा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मोहम्मद अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले में जांच की जा रही है उन्होंने बताया कि जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here