घर में घुसकर सिपाही की पत्नी की हुई हत्या, पुलिस में मचा हड़कंप…

0
5433

ऊधम सिंह नगर के बाजपुर थाने में तैनात सिपाही शंकर सिंह बिष्ट की पत्नी की हल्द्वानी में हत्या कर दी गई। सिपाही का परिवार हल्द्वानी के मुखानी थानाक्षेत्र में रहता है। वहीं घर में नुकीले हथियार से हमला कर महिला की हत्या की गई। सिपाही की पत्नी की हत्या के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया घटना की सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हल्द्वानी में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दे दी है। शहर में खाकी और उसका परिवार पर लगातार हमले हो रहे हैं। आज बाजपुर में तैनात सिपाही की पत्नी की हल्द्वानी में हत्या कर दी गई। हत्या किसी नुकीले हथियार से की गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सिपाही शंकर सिंह बिष्ट बाजपुर थाने में तैनात है। हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र में उनकी पत्नी ममता बिष्ट और उनका परिवार रहता है।

बुधवार को उनकी पत्नी ममता बिष्ट की नुकीले हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात बेहद खौफनाक था। माैके पर फैले खून के छीटे इसकी भयावहता बयां कर रहे हैं। हत्या क्यों और किसने की, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही हल्द्वानी के एसपी क्राइम, फॉरेंसिक टीम सहित भारी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here