घर में जबरन घुसकर महिला का बनाया वीडियो, आरोपी ने रेप के बाद किया कैंची से हमला

0
784

उधम सिंह नगर में महीला के साथ हैवानियत का एक मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरापे है कि एक आदमी अपनी नाबालिग पुत्र के साथ जबरन उसके घर में घुस गया था। घर में घुसने के बाद उसने उसका वीडियो बना डाला। वीडियो बनाकर आरोपी ने उसके साथ रेप भी किया।

महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसपर कैंची से भी हमला किया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जसपुर इलाके की महिला ने एक व्यक्ति पर अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जून को मोहम्मद इस्लामुदीन अपने नाबालिग पुत्र के साथ घर में घुस आया। आरोप है कि उसकी चोटी पड़कर कमरे में जबरने ले जाने लगा। विरोध पर उसने कैंची से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।

आरोप लगाया कि इससे पहले उसने उसको धमकाकर अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद धमकाकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। मना करने पर वह परिवार को मारने की धमकी देता है। विवेचक बबीता गोस्वामी ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here