घर वालों ने किया युवक का अंतिम संस्कार, पुलिस लेकर पहुंच गई पत्नी, जलती चिता से उठवाया पति का शव

0
56

एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक की मौत के बाद उसके घर वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कुछ देर बाद मृतक की पत्नी श्मशान पर पुलिस के साथ पहुंची। पति का जलता शव देखकर पत्नी ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर जलते हुए शव को चिता से उठवाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने अपने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। उसने बताया कि ससुराल वालों ने जहर देकर उसके पति को मार डाला है।

टीवी-9 भारतवर्ष मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के कुल्लनपुर इलाके का है। पुलिस के अनुसार यहां के रहने वाले युवक अमित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसकी पत्नी का अपने ससुराल वालों के साथ विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी परिवार से अलग रहती थी। युवक की मौत के बाद उसके परिवार वालों ने उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी।

युवक के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया। इसके बाद शव को चिता पर रखकर आग लगाई गई। इसी दौरान मृतक युवक की पत्नी मनीषा श्मशान घाट पर पुलिस के साथ पहुंच गई। पत्नी मनीषा ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जलती हुई चिता को बुझाया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पत्नी ने क्या लगाए थे आरोप

पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की हिंदू रीति रिवाज के साथ मनीषा संग शादी हुई थी। कुछ दिन सबकुछ ठीकठाक रहा। लेकिन बाद में दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। बात तलाक तक पहुंच गई तो दोनों अलग- अलग रहने लगे। दोनों के तलाक का मामला कोर्ट तक पहुंच चुका था। इसके बाद अमित का स्वास्थ्य खराब रहने लगा।

एक दिन अचानक अमित की मौत हो गई। उसकी पत्नी मनीषा को जब अमित की मौत की जानकारी हुई तो उसने ससुराल वालों पर पति को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर जलती चिता से उसके पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर देने की पुष्टि नहीं हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here