“जनता बदलाव का बना चुकी मन” बाजपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का बड़ा बयान

0
71

नेता प्रतिपक्ष और बाजपुर विधायक यशपाल आर्य ने बाजपुर के वार्ड नंबर 11 में पहुंचे। जहां नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने 11 लाख रुपए की लागत से बनने वाली टाइल्स रोड का शिलान्यास किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता है और बाजपुर को विकास की दौड़ में आगे लाना उनका लक्ष्य है।

इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता अपने मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। जिससे वर्तमान में भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही तानाशाही को प्रदेश से खत्म किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता इस बार बदलाव करने का मन बना चुकी है और कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने का प्रण ले चुके हैं। वहीं इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बाजपुर पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here