जली हई कार में बहन का कंकाल तो खाई में भाई का शव; उत्तराखंड में 4 दिन में मिली दो लाशों का क्या है राज..

0
586

उत्तराखंड के चमोली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कुछ दिनों पहले तपोवन के पास एक जली हुई कार से महिला का शव बरामद किया गया था। इसके बाद अब चमोली पुलिस ने गुरुवार को उसी जगह के पास स्थित एक खाई से एक शख्स का शव बरामद किया है। ये शव उसी महिला के भाई के भाई का बताया जा रहा है। ऐसे में पुलिस को शक है कि भाई-बहन ने खुदकुशी की है।

पुलिस के मुताबिक भाई-बहन आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और इसी के चलते अकेले रहने लगे थे। उन्होंने परिवारवालों औऱ रिश्तेदारों से संपर्क भी नहीं किया था। पुलिस को जली हुई कार से जहर की बोतल भी मिली है और शख्स के मुंह से झाग निकलता हुआ भी देखा गया है।

पुलिस ने आगे बताया कि दोनों भाई बहन ओडिशा के रायगढ़ के रहने वाले हैं और वह दो महीने से भी ज्यादा समय से तपोवन के पास होम स्टे में रह रहे थे। हालांकि वह किराया नहीं दे पा रहे थे। चमोली के एसपी सर्वेश पंवर ने बताया कि रविवार को एक जली हुई कार से महिला का शव बरामद किया गया था जबकि गुरुवार को खाई से उसके भाई का शव मिला। ऐसा माना जा रहा है कि महिला ने पहले जहर खाया होगा और फिर कार को आग लगा दी होगी। इसके बाद भाई ने जहर खाया होगा। हमें ये भी पता चला है कि वह दो महीने से ज्यादा समय से होम स्टे में रह रहे थे लेकिन किराया नहीं दिया था। वह आर्थिक रूप से परेशान थे और अपने परिवारवालों से भी दूर हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि कभी-कभी वह रोजाना के खर्चों के लिए स्थानीय लोगों से पैसे मांगते थे। महिला के शव की बरामदगी के बाद, उसके बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए एक पुलिस दल को बेंगलुरु भेजा गया। रविवार शाम को, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) और 238(ए) (साक्ष्यों को गायब करना या अपराधी को छिपाने के लिए गलत जानकारी देना) के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here