जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने जिला पंचायत सदस्य कैलाश रानी शर्मा से लिया आशीर्वाद, दिया निमंत्रण

0
368

निर्विरोध बने उधम सिंह नगर के जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य बाजपुर में जिला पंचायत सदस्य कैलाश रानी शर्मा और जितेंद्र शर्मा सोनू के आवास पर पहुंचे। जहां जितेंद्र शर्मा सोनू ने जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या का जोरदार स्वागत किया, वही नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने जिला पंचायत सदस्य कैलाश रानी शर्मा का स्वागत कर उनसे आशीर्वाद लिया और नवनिर्वाचित दोनों जिला पंचायत सदस्यों को 1 सितंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने कहा कि उधम सिंह नगर जिला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गृह जनपद है। जिससे उनका विशेष लगाव है, उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह काम किया जाएगा और क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के बाद होने वाली बोर्ड की बैठक में बाजपुर की लेवड़ा नदी की समस्या के समाधान के लिए भी कार्य किए जाने की बात कही।

वही नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा सोनू ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या पूरे जिले में विकास कार्यों को गति देंगे। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य नहीं हुए हैं उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष से पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here