Wednesday, April 2, 2025

Buy now

spot_img

फेरों की बारी आई तो दुल्हन ने किया शादी से इंकार, लाख समझाने पर भी नहीं बनी बात

शादी की खुशियां दुख में बदलते देर ना लगी, जब दुल्हन ने शादी में फेरे लेने से इंकार कर दिया। घटना झारखंड राज्य के देवघर की है। दूल्हा अर्नव देवघर के घोरमारा का है, वहीं दुल्हन का नाम अंकिता है, वह बिहार के भागलपुर की बताई जा रही है। 15 दिसंबर को देवघर के घोरमारा के दूल्हे अर्नव की शादी बिहार के भागलपुर की अंकिता से होनी थी, लेकिन शादी नहीं हो सकी क्योंकि दूल्हे के साथ अचानक कुछ ऐसा घटा कि दुल्हन और उसके परिवार वाले दंग रह गए और फिर शादी करने से इंकार कर दिया।

दुल्हन के परिवार ने निकाली बारात

दिलचस्प बात यह है कि शादी दूल्हे के पैतृक शहर में हो रही थी, जहां दुल्हन के परिवार ने परंपरा के विपरीत बारात निकाली। अंकिता ने इस पर चिंता जताई थी। दोनों की शादी रविवार को घोरमारा के एक निजी गार्डन में होने वाली थी। दुल्हन के परिवार और रिश्तेदार पूरी धूमधाम से दूल्हे के घर पहुंचे। सभी रस्में परंपरा के अनुसार निभाई गईं और यहां तक कि ठंड के मौसम में खुली हवा में वर माला की रस्म भी खुशी-खुशी संपन्न हुई।

सब कुछ ठीक था, मगर फिर हो गया…

इसके बाद दूल्हा-दुल्हन समेत दोनों परिवारों ने खाना खाया और फेरों की तैयारियां शुरू कर दीं। फेरों के लिए मंडप भी आसमान के नीचे सजा दिया गया था, जिसके चारों तरफ से छतरियां खुली हुई थीं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार फेरों से पहले जैसे ही पंडित ने शादी के मंत्र पढ़ना शुरू किया दूल्हे को ठंड लगने लगी और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। दूल्हे के परिवार ने उसे पास के कमरे में ले जाकर होश में लाने के लिए उसकी हथेलियाँ और तलवे रगड़ने शुरू कर दिए। इस बीच, एक स्थानीय डॉक्टर को बुलाया गया जिसने डेढ़ घंटे से ज़्यादा समय बाद अर्नव को होश में लाया। इसके बाद दुल्हन ने अर्नव से शादी करने से इनकार कर दिया।

इसका हवाला देते हुए किया शादी से इंकार

अंकिता ने कहा कि उन्हें डर है कि अर्नव को कोई बीमारी थी, जिसकी वजह से वह ठंड में बेहोश हो गया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि उनके परिवार को दूल्हे के घर बारात ले जाने के लिए क्यों कहा गया। दोनों परिवारों के बीच विवाद के बाद अफरा-तफरी मच गई। दुल्हन के परिवार ने मामले में हस्तक्षेप करने और विवाद को सुलझाने में मदद करने के लिए पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शादी की रस्में पूरी करने के लिए मनाने की पूरी कोशिश की। हालांकि, अगली सुबह तक हालात नहीं सुधरे और आखिरकार दोनों पक्षों की सहमति से शादी रद्द कर दी गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!