डंपर का कहर ; बाइक सवार अग्नि शमन विभाग के कर्मी को मारी जोरदार टक्कर, हुई मौत… पुलिस की कार्यवाही शुरू..

0
373

केलाखेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर एक तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अग्नि शमन विभाग में कार्यरत कर्मी की मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि काशीपुर के गढ़वाल सभा निवासी डुंगर सिंह ड्यूटी करने के लिए बाइक से पंतनगर जा रहे थे कि केलाखेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार डुंगर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने घायल को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी, सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने डुंगर सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस दौरान केलाखेड़ा थाने के एसएसआई विनोद फर्त्याल ने बताया कि डंपर की चपेट में आकर अग्निशमन विभाग में कार्यरत डुंगर सिंह की मौत हुई है। जिनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here